मुख्यमंत्री शिवराज ने रचा इतिहास, कर दिया ये काम, बनाया देश का रिकॉर्ड….!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने कमलनाथ की सरकार को पलटकर सत्ता से बाहर कर शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में नया रिकॉर्ड बना लिया। खास बात ये है कि ये रिकॉर्ड पूरे देश का रिकॉर्ड बन गया हैं। 

दरअसल, 23 मार्च की शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से सीएम शिवराज अकेले अपने दम पर सरकार चला रहे हैं। अकेले मुख्यमंत्री रहते हुए 26 दिन पूरे करते ही उनके नाम एक नया रिकॉर्ड बन गया। 18 अप्रैल को 27 वां दिन लगते ही शिवराज सिंह देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए जिन्होंने 27 दिन अकेले ही एक प्रदेश की सरकार चलाई जो अभी भी जारी हैं। 

शिवराज सिंह चौहान से पहले ये रिकॉर्ड कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के पास था। जिन्होंने 26 दिनों तक सरकार अकेले चलाई थी। येदियुरप्पा ने शपथ लेने के 26 वे दिन अपने मंत्रिमंडल का गठन किया था। खैर अब ये रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के नाम हो गया हैं। हालांकि अभी भी देखना दिलचस्प है कि शिवराज कितने और दिन अकेले सरकार चलाएंगे। 

Exit mobile version