
सिंगरौली/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाल ही, में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे एक बार फिर नायक वाले अवतार में नज़र आ रहे है. दरअसल शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली में एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे उस दौरान उन्होंने मंच से ही जनपद पंचायत सीईओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जिला पंचायत सीईओ कहा है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर भाषण दे रहे थे इसी दौरान अचानक उन्होंने मंच से कहा-जिला पंचायत सीईओ कहां है, मेरे पास शिकायत आई है कि जनपद पंचायत में वो राशि जो किश्त कि डलती है, उसके आलावा भी कुछ मांग की जाती है इसके आगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला पंचायत सीईओ से कहा कि इस भ्रस्टाचार का पता कर लीजिये और सीएम शिवराज ने जनपद सीईओ के निलंबन की घोषणा भी तत्काल मंच से ही कर दी।
सीएम का दिख रहा अलग अंदाज
पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज दिख रहा है, जिसकी चर्चा प्रदेश भर में हो रही है, सीएम शिवराज जहां भी जाते है. वहीँ मंच पर किसी अधिकारी या कर्मचारी की क्लास लगा देते है, अपनी जनदर्शन यात्रा के दौरान उन्होंने रैगांव, और टीकमगढ़ में अधिकारीयों की क्लास लगाई थी और भ्रस्टाचार न करने की चेतावनी दी थी और अब सिंगरौली से सीएम के नायक वाले अंदाज का यह वीडियो वायरल हो रहा है.