छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर रही है कांग्रेस

उज्जैन:-एक साल में छत्तीसगढ़ की हालत ख़राब हो गयी है | यह बयान है छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का |वह बुधवार को परिवार समेत महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।प्रदोष के शुभ दिन पर बाबा के आशीर्वाद लेने पहुंचे रमन सिंह ने कहा की आज का दिन शुभ है इसलिए वह परिवार एवं जनता के समृद्धि के लिए बाबा से आशीर्वाद लेने आये हैं|

छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर रही है कांग्रेस
रमन सिंह छत्तीसगढ़ वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता और देश की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि के लिए केंद्र सरकार दिल्ली में काम कर रही है। बड़े-बड़े निर्णय ले रही है| तो वहीँ कांग्रेस सरकार ने एक साल में राज्य की हालत खराब कर दी है।किसान रो रहा है। समाज के सभी वर्गों को इस 12 महीने के अंदर ही समझ में आ गया कि यह सरकार सिर्फ वादा करने वाली है।

Exit mobile version