खोजें

छत्तीसगढ़ :- LPG के रेट बढ़ने से घरेलू महिलाएं कर रहीं केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

LPG के रेट बढ़ने से घरेलू महिलाएं कर रहीं केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • कांग्रेस महिलाएं करेंगी प्रदर्शन
  • गाँधी मैदान में किया जाएगा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ / गरिमा श्रीवास्तव :- LPG के दाम बढ़ने से आज छत्तीसगढ़ में महिलाएं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आज महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं। उनका कहना है आए दिन सरकार अपने मन मर्ज़ी को हम सब पर थोप रही है, महंगाई की मार हमारी ज़िन्दगी को बर्बाद किए जा रही है। बड़ी कुर्सी पर आसीन केंद्र सरकार को जनता का दुःख नहीं दिख रहा है।
यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है। यह प्रदर्शन गाँधी मैदान में किया जा रहा है। महिलाएं इसलिए प्रदर्शन कर रही हैं क्योंकि जब भी LPG  के दाम बढ़ते हैं उनका सीधा असर उनके रसोई पर पड़ता है।

देश के अलग अलग जगहों पर महिलाएं आंदोलन करेंगी। अब देखना यह है कि भाजपा और कांग्रेस के सियासी घमासान में आगे और क्या क्या होगा।
सरकार इस प्रदर्शन के बाद क्या करेगी ?

 

Exit mobile version