चयनित शिक्षक फिर कर रहे प्रदर्शन, लोक शिक्षण संचालनालय के सामने बैठ सरकार से कर रहे मांग

चयनित शिक्षक फिर कर रहे प्रदर्शन, लोक शिक्षण संचालनालय के सामने बैठ सरकार से कर रहे मांग

 

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है हालांकि हाल ही में डेढ़ हजार से ज्यादा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए थे, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं.

 

आज एक बार फिर से राजधानी भोपाल के लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. शिक्षकों की मांग है कि इस शिक्षक भर्ती में भारी विसंगतियां हुई है.

 

 वेटिंग अभ्यर्थी इसके साथ ही सब विषय के शिक्षक भी इस प्रदर्शन में मौजूद है.

 देखना है इस प्रदर्शन के बाद सरकार की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है

Exit mobile version