कटनी:- चौरसिया समाज ने दी धरने की चेतावनी, पान की फसलों को हुआ है भारी नुकसान

धरने की चेतावनी चौरसिया समाज की

 ढीमरखेड़ा कटनी से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट:- मध्य प्रदेश के कटनी जिले की ग्राम पंचायत उमरिया पान के पान कृषकों के पान बरेजों में हुई पान की क्षति को लेकर चौरसिया समाज प्रतिनिधि मंडल द्वारा 20/05/2020 को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कटनी को ज्ञापन सौंपा गया था।

ज्ञापन में यह बात रखी गई थी कि लॉकडाउन के चलते पान की बिक्री ना होने के कारण पान की फसल पान बरेजों में ही नष्ट हो गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है। लॉकडाउन के चलते फसल प्रभावित होने के कारण बहुत जल्द पान कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की थी। परंतु शासन द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया। पान कृषकों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए उमरिया पान  चौरसिया समाजके साथ समस्त पान कृषकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में दर्शाई गई मांगे समय रहते पूरी नहीं होने के कारण दिनांक 9 जून 2020 को सुबह 8:00 बजे से उमरिया पान के झंडा चौक चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। लड़के बच्चों समेत माता बहनों के साथ भूख से प्रभावित सभी एक साथ धरने पर बैठेंगे.

Exit mobile version