आर्थिक सहायता की मांग को लेकर चौरसिया समाज ने दिया धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

आर्थिक सहायता की मांग को लेकर चौरसिया समाज ने दिया धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

 ढीमरखेड़ा कटनी से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट:- मध्य प्रदेश के कटनी जिले की ग्राम पंचायत उमरिया पान में लॉक डाउन के चलते पान कृषकों की फसलों में हुई क्षति को लेकर उमरिया पान चौरसिया समाज द्वारा 9 जून को सुबह 8:00 बजे से उमरिया पान के झंडा चौक चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के कुछ ही समय पश्चात प्रदर्शन स्थल पर पहुंची ढीमरखेड़ा तहसीलदार महोदया और उमरियापान नायब तहसीलदार को चौरसिया समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में यह भी बात रखी गई कि 15 दिवस के अंदर अगर पान कृषकों की मांगे पूरी नहीं होती हैं तो 25 जून 2020 को सुबह 10:00 बजे से मजबूर होकर उमरिया पान झंडा चौक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन करेंगे। जिसमें संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

जबकि पूर्व में चौरसिया समाज प्रतिनिधि मंडल द्वारा 20 मई 2020 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम जिला कलेक्टर कटनी को ज्ञापन सौंपा गया था, ज्ञापन में बात रखी गई थी की 24 मार्च से आज दिनांक तक पान दुकानें बंद होने के कारण पान की फसल 70 प्रतिशत तक खराब हो गई है। खराब हुई पान की फसल पर प्रत्येक पान कृषक को आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाए जिससे पान कृषक का जीवन यापन हो सके और यह भी बात रखी गई कि अन्य राज्यों से आने वाले पान पर रोक लगाई जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान पान कृषक और चौरसिया समाज के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही है।

 

Exit mobile version