सभी खबरें

चंद्रयान 2 नासा ने जारी की ये तस्वीर, बताया विक्रम की हुई थी हार्ड लैंडिंग

चंद्रयान-2 – शुक्रवार को नासा ने अपने 'लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर कैमरा' से ली गई उस क्षेत्र की 'हाई रेजोल्यूशन' तस्वीरें जारी की जहां भारत ने अपने महत्वाकांक्षी 'चंद्रयान-2' मिशन के तहत लैंडर विक्रम की 'सॉफ्ट लैंडिग' कराने की कोशिश की थी। नासा ने बताया कि लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी, लेकिन इन तस्वीरों के आधार पर ऐसा कहा जा सकता है कि लैंडर विक्रम की यहां  'हार्ड लैंडिंग' हुई। 

नासा ने कहा कि विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई और अंतरिक्ष यान के सटीक स्थान का पता अभी तक नहीं चला हैं। बताया जा रहा है कि नासा अक्टूबर में दक्षिणी ध्रुव से अंधेरा छंटने के बाद एक बार फिर अपने लूनर रिकॉनेसा ऑर्बिटर (एलआरओ) के कैमरे से विक्रम की लोकेशन जानने और उसकी तस्वीर लेने की कोशिश करेगा। 

इसके अलावा नासा ने बताया कि इस दृश्यों की तस्वीरें लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर कैमरा क्विकमैप ने लक्षित स्थल से ऊपर उड़ान भरने के दौरान ली। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button