सभी खबरें

Breaking:- CBSE ने CTET की परीक्षाओं को किया स्थगित

Breaking:- CBSE ने 5 जुलाई को होने वाली CTET की परीक्षाओं को किया स्थगित

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:– सीबीएसई ने  CTET(Central Teachers Eligibility Test) की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है. आपको बता दें कि CTET की परीक्षाएं 5 जुलाई को होनी तय थी, पर कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सीबीएसई ने फिलहाल इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है. 

 यूनियन केबिनेट मिनिस्टर फॉर ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट डॉ रमेश पोखरियाल निशंक(Dr Ramesh pokhriyal Nishank) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी साझा की है.

 ट्वीट में लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 5 जुलाई 2020 को #CBSE द्वारा  आयोजित की जाने वाली #CTET परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। स्थितियाँ अनुकूल होने पर परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी ।

https://twitter.com/DrRPNishank/status/1276143591337807872?s=19

आपको बता दें कि आज सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button