
New Delhi Gautam : सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकण्डरी एग्जामिनेशन (CBSE) की 2020 में होने वाली परीक्षा में छात्र कैलकुलेटर (Calculator) लेकर जा सकेंगे। यह सुविधा बोर्ड ने शारीरिक रूप से अक्षम विशेष छात्रों को दिया है। यह जानकारी CBSE के अधिकारियों द्वारा दी गयी है।
सीबीएसई ने शारीरिक रूप से विशेष अक्षम वर्ग (CWSN) के छात्रों को परीक्षा के दौरान सिंपल बेसिक कैल्कुलेटर इस्तेमाल करने की छूट दी है। यह सुविधा 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों को मिलेगी। सीबीएसई स्कूलों को जारी किए गए एक पत्र में सीबीएसई के परीक्षा कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों से आग्रह किया कि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं छात्रों को दी जाएगी जो पहले से ही इस कैटेगरी (CWSN) के तहत रजिस्टर्ड हैं।
सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कैल्कुलेटर ले जाने की सुविधा पाने के लिए 28 जनवरी को तक अपने या संबंधित स्कूल में इस बात की सूचना देनी होगी। सीडब्ल्यूएसएन वर्ग के तहत सीबीएसई परीक्षा 2020 के लिए रजिस्टर्ड छात्रों को ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इससे पहले 2018 की परीक्षाओं में बोर्ड ने सीडब्ल्यूएसएन वर्ग छात्रों को परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर/लैपटॉप इस्तेमाल करने की छूट दी थी। परीक्षा में गणना करने में मदद पहुंचाने के लिए इस वर्ग के छात्रों को ये सुविधा दी गई है ताकि तय समय के भीतर वो प्रश्नों का समाधान कर पाएं।
सीबीएसई ने शारीरिक रूप से विशेष अक्षम वर्ग (CWSN) के छात्रों को परीक्षा के दौरान सिंपल बेसिक कैल्कुलेटर इस्तेमाल करने की छूट दी गई है। यह सुविधा 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों को मिलेगी। सीबीएसई स्कूलों को जारी किए गए एक पत्र में सीबीएसई के परीक्षा कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों से आग्रह किया कि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं छात्रों को दी जाएगी जो पहले से ही इस कैटेगरी (CWSN) के तहत रजिस्टर्ड हैं।
सभी छात्रों को ये सुविधा नहीं मिलेगी। सीडब्ल्यूएसएन वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कैल्कुलेटर ले जाने की सुविधा पाने के लिए 28 जनवरी को तक अपने या संबंधित स्कूल में इस बात की सूचना देनी होगी। सीडब्ल्यूएसएन वर्ग के तहत सीबीएसई परीक्षा 2020 के लिए रजिस्टर्ड छात्रों को ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इससे पहले 2018 की परीक्षाओं में बोर्ड ने सीडब्ल्यूएसएन वर्ग छात्रों को परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर/लैपटॉप (Computer Calculator) इस्तेमाल करने की छूट दी थी। परीक्षा में गणना करने में मदद पहुंचाने के लिए इस वर्ग के छात्रों को ये सुविधा दी गई है ताकि तय समय के भीतर वो प्रश्नों का समाधान कर पाएं।