सभी खबरें

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र जबलपुर की बड़ी क़ामयाबी

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र जबलपुर की बड़ी क़ामयाबी 

श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा अतिरिक्त निदेशक वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था जिसके अंतर्गत दिनांक 29.07.2020 को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र जबलपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो पश्चिम क्षेत्र मुंबई और ठाणे फॉरेस्ट डिविजन मुंबई की संयुक्त टीम ने मनावा रोड चांदिवली अंधेरी क्षेत्र से दो संदिग्ध व्यक्तियों हरिओम सिंह उम्र 30 पिता दयाराम यादव और सनी प्रजापति उम्र 24 पिता हरीशचंद्र प्रजापति से पूछताछ की गई उपयुक्त जवाब ना मिलने पर व तलाशी लेने पर उनके पास से हिरण सिंह बरामद किया गया दोनों व्यक्तियों को बरामद सामान को जप्त कर आगे की कार्रवाई हेतु थाने फॉरेस्ट डिविजन मुंबई में ले जाया गया.

थाने फॉरेस्ट टीम से श्री संतोष कंक रेंजर ,नारायण नामदेव माने फॉरेस्टर, दत्ता अशोक रोड फॉरेस्ट गार्ड, पी जी वाघमारे फॉरेस्ट गार्ड तथा वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो पश्चिम क्षेत्र की टीम शामिल रही .भविष्य में भी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button