.jpeg)
Sushant Case:- रिया चक्रवर्ती की बढ़ती मुश्किलें, आज फिर से सीबीआई करेगी पूछताछ
मामले में सीबीआई ने अब रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करनी शुरू कर दी है. कल DRDO गेस्ट हाउस में रिया को बुलाया गया था और पूछताछ की गई थी.
अभी 10-12 घंटे भी नहीं बीते होंगे कि सीबीआई रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसते हुए नजर आ रही है. 24 घंटे के अंदर आज दूसरी बार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जाएगी.
इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीआई फिर से सिद्धार्थ बिठाने और रिया के भाई शोविक से पूछताछ कर सकती है.
सुशांत मामले में दिन-ब-दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सुजान के पिता के के सिंह का कहना है कि रिया ही उनके बेटे की हत्यारन है उसे जल्द से जल्द सजा सुनाया जाए