मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में लूटने की मची होड़, पुलिस ने बरसाई लाठियां

विदिशा/प्रियंक केशरवानी:– सोशल मीडिया में इन दोनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें बकरियों से भरा एक ट्रक विदिशा रोड में पलट जाता है। इस वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने जिंदे तो जिंदे मुर्दे बकरे-बकरियों को उठा कर ले जाने लगे इसमें खास बात यह है कि यह सब लूटने की होड़ पुलिस के सामने ही पड़ गई। वहीं पुलिस ने लाठी तो भांजी पर नए साल के जश्न के लिए मरे हुए बकरों को भी ले जाने लगे दरअसल यह घटना 2 जनवरी की है, पूरा मामला विदिशा जिले के सिरोंज थाना छेत्र का बताया जा रहा है। लेकिन इस घटना का वीडियोअब वायरल हो रहा है जिसके बाद यह ख़बर अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक 150 बकरे-बकरियों से भरा ट्रक शिवपुरी से हैदराबाद जा रहा था। ट्रक जैसे ही रात 2 बजे सिरोंज के कंकड़खेड़ी घाटी पर पहुंच तो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में अमोला के एक मजदूर की ट्रक में दबने से मौत हो गई। इसके वाबजूद मजदूर को निकालने की बजाए ग्रामीण लोग मवेशियों को लूटने के लिए टूट पड़े। पुलिस को बकरों की लूट रोकने के लिए ग्रामीणों को लाठियां भांजनी पड़ी लेकिन उसके बाद भी लोग बकरों के शवों को छोड़ने तैयार नही थे।




