युवती को लव जिहाद में फंसा, हैदराबाद ले जाकर किया रेप

युवती को लव जिहाद में फंसा, हैदराबाद ले जाकर किया रेप 

 

मध्यप्रदेश / रीवा :

मध्यप्रदेश के रीवा शहर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है जिसमे आरोपी ने आलम सिंह बनकर युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर युवती को हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म किया। जब युवक के रहन सहन को देख कर युवती को उसपे शक हुआ तो उसने अपने स्तर से खोजबीन की तो उसे पता चला कि जिसे वो आलम सिंह समझ रही है, वो आलम खान है। यह पता चलने के बाद युवती हैदराबाद से भागकर रीवा पहुंची। यहां उसने महिला थाना में अधिकारी को पूरी कहानी बताई तो दुष्कर्म सहित एससी-एसटी आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

एएसपी शिव कुमार वर्मा की मानें तो मगुरिहाई स्थित नर्सरी का ठेका उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी आलम खान ने लिया था। यहां उसने आलम सिंह बनकर एक महिला कर्मचारी को झांसे ​में लिया। फिर शादी का वादा कर प्रेम का नाटक करने लगा। आरोपी के प्रेम जाल में फंसकर युवती अपने जीवन के सपने देखने लगी। इसी बीच आरोपी युवती को घुमाने हैदराबाद ले गया। जहां वह दोनों कई दिनों तक साथ रहे। इस दौरान आरोपी युवक ने कई बार संबंध बनाए। नजदीकियां बढ़ते ही युवती को शक होने लगा, क्योंकि वह उसके रहन-सहन से हैरान थी।

 

रीवा शहर में लव जिहाद का ये दूसरा मामला है। इससे पहले समान थाना क्षेत्र में भी एक लव जिहाद का मामला दर्ज ​हुआ था। इससे पूर्व समान थाने में लव जिहाद का मामला दर्ज हुआ था। जहां आरोपी ने युवती का अपहरण कर बलात्कार किया था। शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला तो मामले की पोल खुली थी। फिर समान थाना पुलिस ने युवती के बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज किया था।

Exit mobile version