सभी खबरें

नमाज़ पढ़ना पड़ा महंगा, 60 लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज

भोपाल डेस्क (गौतम कुमार) : कोरोना की वजह से देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। राजधानी भोपाल में लॉकडाउन के तीसरे दिन मस्जिद और घर में सामूहित रूप से नमाज अदा कर रहे 60 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक भारत में कोरोना के 724 मामले सामने आ चुके हैं। 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो कुल 26 केस सामने आए हैं। इसमें दो की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना अपडेट 

मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 26 केस सामने आ चुके हैं। इंदौर में 15, शिवपुरी-भोपाल में 2-2, जबलपुर 6 और ग्वालियर में 1 पॉजिटिव मिला है। संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 2000 लोग निगरानी में रखे गए हैं। 20 संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना अपडेट 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए। जिससे अब यहां कुल 136 केस हो चुके हैं, जबकि पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार देर रात कहा कि राज्य में सभी जनरल स्टोर, किराना स्टोर और मेडिकल स्टोर अब 24 घंटे खुले रहेंगे। लॉकडाउन के तीसरे दिन भी कई जगहों पर लोग घरों से बाहर दिखे। इसपर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा था कि लोग सेना बुलाने पर मजबूर न करे।

राजस्थान में कोरोना अपडेट

राजस्थान में कोरोना से अब तक 45 पॉजिटिव आ चुके हैं। भीलवाड़ा की स्थिति सबसे अधिक ख़राब है वहां अब तक 21 केस सामने आ चुके हैं।

यूपी में कोरोना अपडेट

यूपी में 21 दिन के लॉकडाउन को सफल करने के लिए 11 समितियां बनाई गई हैं, जिसे टीम-11 का नाम दिया गया है। इसके अलावा योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने लोगों की मदद के लिए अपने घर में कंट्रोल रूम बनाया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के 42 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 11 की रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button