कार लग्जरी…दिल नहीं, मासूम के हांथ से कार में लगी खरोंच, गुस्साए मालिक नें दिखाई हैवानियत

ग्वालियर/प्रियंक केशरवानीः- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति 8 साल की मासूम को बेरहमी से पीट रहा है, दरअसल यह मामला ग्वालियर का है जहां एक बच्ची के हांथ से कार में स्क्रैच लग जाता है। और जैसे कार मालिक को पता चलता है कि उसकी कार में खरोंच आ गई है तो वह आग-बबूला हो गया और अपना आपा खो बैठा, बच्ची को बेरहमी से लात-घूसों से पीटता रहा और वह दर्द से करहाती रही लेकिन उस आदमी को दया तक नहीं आई, बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन कार मालिक रुका नहीं।

घटना के बाद मामला पुलिस के पास तो पहुंचा लेकिन बच्ची की मां नें कार्रवाई करने ने इनकार कर दिया, बच्ची की मां नें पुलिस को लिखित में दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। ASP क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि मंगलवार को दोनो पक्षों को थाने बुला कर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। ऐंसा भी हो सकता है कि कार मालिक के दबाव में आकर बच्ची की मां नें शिकायत वापस ले ली हो।

Exit mobile version