Fact Check:-क्या कार में सैनेटाइज़र रखने से लग सकती है आग, यहां जाने…
.jpeg)
क्या कार में सैनेटाइज़र रखने से लग सकती है आग, यहां जाने
Bhopal Desk: Garima Srivastav
इस वक्त कोरोनावायरस महामारी(Corona Virus Pandemic) पूरे विश्वभर पर मंडरा रहा है कोरोनावायरस ही दिनों में कहा था गया था कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी वैसे कोरोनावायरस का खतरा खत्म हो जाएगा पर इस वक्त पूरे देश में गर्मी चरम पर है पर कोरोना वायरस दिन-ब-दिन अपना खतरा और बढ़ाए जा रहा है. ऐसे में हम सबको हर वक्त हर जगह अपने साथ सैनिटाइजर लेकर जाना पड़ रहा है.
अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या कार में रखी सैनिटाइजर की बॉटल से आग लग सकती है?
सोशल मीडिया पर इन दिनों लगातार कई सारी पोस्ट या दावा कर रही है कि कार में सरिता इसे रखने से आग लग सकती है. कथित तौर पर सैनिटाइजर की बोतल से कार में आग लगने की डरावनी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है पर क्या यह तस्वीरें वाकई सैनिटाइजर(Sainitizer) से लगी हुई आग की है या नहीं.. इसके बारे में आज हम आपको विशेष जानकारी देंगे. पुलिस हाल ही में हुई दिल्ली में एक दुखद दुर्घटना की जांच कर रही है कि क्या और जिस कार में आग लगी उस कार में आग लगने की मुख्य वजह सैनिटाइजर रहा होगा.
इस संबंध में लगातार एक्सपोर्ट से बातचीत की गई जिसके बाद सैनिटाइजर के सेफ्टी डाटा प्रिकॉशंस(Safety Data Precautions) की अच्छी तरह से जांच की गई. और उसके बाद यह परिणाम निकला कि सैनिटाइजर से कार में आग नहीं लग रही है.
इस बात की संभावना बहुत कम है कि आपके कार में रखी सैनिटाइजर की बोतल से अपने आप गर्मी में आग लग जाए. पर इसके अलावा कई सारे पेंच भी हैं.
हमें अपने कार के डैशबोर्ड पर सैनेटाइज़र की बॉटल नहीं रखनी है. आइए हम आपको बताते हैं क्यों :-
स्वतः प्रज्वलन तापमान यह एक टर्म है इसे कार में रखी सैनिटाइजर के बोतल के संदर्भ में समझना बेहद जरूरी है. आपको बता दें कि किसी के सैनिटाइजर में 60 से 70% अल्कोहल होता है. सैनिटाइजर पर यह रूल बिल्कुल लागू नहीं होता कि गर्मी से सैनिटाइजर में आग खुद-ब-खुद लग जाएगी…..
इसे लेकर कई रिसर्च किए गए हैं पर हमें सावधानी बरतने की अत्यंत आवश्यकता है.




