Barwani : निराश्रितों को दिया जा रहा है मुफ्त भोजन ,घर-घर जाकर कि जा रही दूध कि सप्लाई ,इन नम्बरों पर कर सकते हैं संपर्क

बड़वानी से हेमंत नाग्झिरिया कि रिपोर्ट 
अपर कलेक्टर रेखा राठौर ने नगर के सुतार गली में मिले एक कोरोना पाजिटिव केस के मद्देनजर उस जगह जहाॅ संबंधित के मकान को ईपी सेंटर घोषित है  ,उस ईपी सेंटर से 200 मीटर की परिधि में सिर्फ साॅची दुग्ध संघ बड़वानी के दुग्ध वाहन को घर – घर जाकर दूध बेचने की अनुमति प्रदान की है। 

जबकि शहर के अन्य स्थानो पर पहले कि तरह प्रातः 7 से 10 बजे तक एवं शाम 7 से 8 बजे तक दूध का वितरण घर-घर जाकर करने की अनुमति साॅची सहकारी दुग्ध संघ बड़वानी को रहेगी।  साॅची सहकारी दुग्ध संघ बड़वानी मोबाईल नम्बर 9425912963 ,भारत दूध डेयरी बड़वानी मोबाईल नम्बर 9993494928, गोकुल दुग्ध डेयरी मोबाईल नम्बर 9926554268, श्री कंचन दुग्ध डेयरी मोबाईल नम्बर 9893434561 एवं कृष्णा दुग्ध डेयरी मोबाईल नम्बर 9752809210 को प्रदान की गई है। 


 

अपर कलेक्टर श्रीमती राठौर ने बताया कि उक्त पांचो दुग्ध डेरियाॅ, ग्रामीण क्षेत्रो के किसानों एवं दुग्ध विक्रेताओं से भी दूध क्रय कर अपने वाहनो से विक्रय करेंगे। जिससे पूर्व में अपने वाहनो से दूध लाकर नगर में बेचने वाले छोटे, मझोले दुग्ध विक्रेताओं को भी इस कफ्र्यू के दौरान हानि न होने पाये ।

निराश्रित व अस्थाई रहने वालो को दिया जा रहा है 5 किलो निःशुल्क अनाज
कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू टोटल लाॅक डाउन के दौरान निराश्रित व ऐसे लोग जो लाॅक डाउन के कारण यहाॅ पर रूक गये है एवं उनका अस्थाई रोजगार समाप्त हो गया है। उन्हें चलित वाहनो के माध्यम से 4 किलो गेहूॅ एवं 1 किलो चावल प्रति सदस्य के मान से निःशुल्क दिलवाया जा रहा है। अगर और कोई भी निराश्रित इस लाभ से वंचित रह गया है तो वह कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 07290 – 222028, 07290 – 224966 तथा मोबाईल नम्बर 9301252534, 9301267037 पर अपनी जानकारी दर्ज करवाये । परीक्षण के उपरान्त पात्रता सिद्ध होने पर उसे भी इस योजना का लाभ दिलवाया जायेगा ।

Exit mobile version