खोजें

कैबिनेट विस्तार की खबरों को अब पूर्ण विराम , अगले सप्ताह शपथ ले सकते हैं नए मंत्री

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) - : कैबिनेट विस्तार की खबरों को अब पूर्ण विराम देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – : कैबिनेट विस्तार की खबरों को अब पूर्ण विराम देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) ने भी अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल करने का मन अब बना लिया है।  शिवराज सिंह जी  ने कहा कि वे बहुत ही  जल्द  कैबिनेट का विस्तार करेंगे। संभावना है कि सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह लगभग 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

इस बीच मंत्री पद के दावेदारों ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री और संगठन प्रमुख वीडी शर्मा (VD Sharma) और  प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत(Suhas bhaga)  से बातचीत की। शुक्रवार को  भाजपा की सियासत के लिए बड़ा गहमी-गहमी वाला रहा। मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट के साथ ही कई दावेदारों ने भोपाल की दौड़ लगा दी।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा वा  सुहास भगत से मुलाकात की। सिंह ने कहा कि उनकी बातचीत केवल सागर जिले के उप चुनाव को लेकर हुई। पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने भी दोनों नेताओं से मुलाकात की। मंत्री पद के दावेदारों को लेकर मुख्यमंत्री और संगठन नेताओं के बीच चर्चा भी पूरी हो गई है। दावेदारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। कहा जा रहा  है कि शपथ की तारीख तय करने से पहले मुख्यमंत्री एक बार दिल्ली भी जा सकते हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी सक्रिय कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी शुक्रवार को भोपाल में सक्रिय रहे। प्रदेशाध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद वे पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय आए थे।

Exit mobile version