मंत्रिमंडल विस्तार : नहीं मिला पसंद का विभाग, नाराज़ मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

बिहार/पटना – मंगलवार को पटना में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार में एनडीए (NDA) के घटक दल वीआईपी नाराज हो गई हैं। दरअसल, पार्टी के मुखिया और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी बिहार मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी से एक और मंत्री चाहते थे, लेकिन जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो उसमें केवल बीजेपी और जेडीयू के चेहरों को शामिल किया गया, ऐसे में मुकेश साहनी को निराशा हाथ लगी हैं। 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुकेश सहनी की नाराजगी का एक और कारण उनको दिया गया विभाग हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी की नजर बिहार सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्रालय पर थी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जब विभागों का बंटवारा हुआ तो मुकेश सहनी को उनके पुराने पोर्टफोलियो यानी पशुपालन और मत्स्य विभाग पर ही छोड़ दिया गया। जिससे उनको काफी निराशा हुई हैं। 

इसी बीच अब खबर है कि मंत्री मुकेश सहनी अपनी नाराजगी को लेकर दिल्ली जा रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि मुकेश साहनी इसको लेकर आज ही गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात बीजेपी के पार्लियामेंट्री ऑफिस में हो सकती हैं। 

Exit mobile version