CAB: क्या अब असम और मेघालय जाने के लिए लेना होगा परमिट?

नई दिल्ली / खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ इस समय देश भर में विरोध हो रहा हैं। इस कानून का सबसे ज़्यादा असर असम में देखने को मिला हैं। बता दे कि इस विरोध के बीच मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शुक्रवार देर रात 12:30 बजे दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर राज्य में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) को लागू करने की मांग की। 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “एमडीए सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली में देर रात 12:30 बजे के आसपास माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी से मेघालय में इनर लाइन परमिट (आईपीएल) को लागू कराने के लिए केंद्रीय सरकार से आग्रह करने के लिए मुलाकात की। आईएलपी को लागू करने के लिए सरकार के प्रस्ताव में राज्य सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी।

संगमा ने आगे कहा कि गृहमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और इस मामले को देखने पर सहमति व्यक्त की। बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनर लाइन परमिट को मणिपुर और उत्तर पूर्व के अन्य हिस्सों तक बढ़ा दिया हैं। 

Exit mobile version