खोजें

CAA Protest: अब अलीगढ़ में 70 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, बढ़ा महिलाओं में आक्रोश

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

CAA Protest: अब अलीगढ़ में 70 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बढ़ा महिलाओं में आक्रोश

अलीगढ़ – नागरिकता संशोधन बिल (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में इसका सबसे ज़्यादा विरोध देखा जा रहा हैं। अब इस कानून को लेकर महिलाएं सड़कों पर उतर रही हैं। बता दे कि दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 1 माह से विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी महिलाएं सड़कों पर दिखाई दे रही हैं। 

इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अलीगढ़ में 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

जानकारी के अनुसार, यहां कुछ महिलाएं, धारा 144 लगे होने के बावजूद प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही थीं। जिसके बाद इन सभी महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया हैं। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद महिलाओं में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ हैं।

Exit mobile version