
Indore News, Gautam :- इंदौर के महालक्ष्मी नगर ग्राउंड पर आज बड़े आंदोलन का आयोजन किया गया है। CAA और NRC के विरोध में इस आंदोलन के आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य रूप से अभिनेत्री स्वरा भास्कर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, नर्मदा आंदोलन से जुड़ी मेधा पाटकर, प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दीपक बावरिया शामिल होंगे।
CAA के खिलाफ जागरूक करेंगे
भगत सिंह दीवाने ब्रिगेड यह महासभा आयोजित कर रही है। ब्रिगेड से जुड़े लोगों के अनुसार इसका उद्देश्य सीएए के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। बिग्रेड के प्रमुख आनंद मोहन माथुर का कहना है कि नया कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है, इसलिए इसका विरोध व इस पर बहस जरूरी है। महासभा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा