उपचुनाव : अब इस पार्टी ने ठोके ताल, 24 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का किया ऐलान

मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश की 24 खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By Election) में कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) की राह आसान नहीं होगी। अब उपचुनाव के लिए तीसरा मोर्चा तैयार हो रहा हैं। बता दे कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) कुल 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अलग-अलग बैनर तले चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
बता दे कि सोमवार को भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी (Manmohan Shah) ने उपचुनाव (By Election) में सभी 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने का बड़ा ऐलान किया है।
इससे पहले बसपा (BSP) ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। वहीं, आए दिन प्रदेश में उपचुनाव को लेकर समीकरण बिगड़ते जा रहे हैं। जिससे कांग्रेस और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं।




