MP की दो सीटों पर उपचुनाव जल्द, ये होंगे BJP के उम्मीदवार? Congress की अटकी सांसे

मध्यप्रदेश/भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya pradesh assembly) की दो सीटों के लिए उपचुनाव (by election) होना हैं। दरअसल, जौरा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा और आगर सीट से बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद दोनों सीट खाली हुई हैं। इन पर उपचुनाव होना हैं। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया हैं। 

भले ही अभी उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। दोनों पार्टियों का फोकस जौरा और आगर विधानसभा सीट पर हैं। इसके अलावा टिकट के लिए दावेदारी को लेकर भी घमासान मचा हुआ हैं। बता दे कि बीजेपी (bjp) दफ्तर में टिकट पाने के लिए भीड़ लगना शुरू हो गई हैं। 

बताया जा रहा है कि बुधवार को आगर मालवा के पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वी डी शर्मा के सामने अपनी दावेदारी भी पेश की। अपनी दावेदारी के समर्थन में वो कह रहे हैं कि मैं आगर से विधायक रह चुका हूं। लिहाजा उपचुनाव में उन्हें ही टिकट मिलना चाहिए। हालांकि लालजीराम मालवीय का कहना है टिकट का फैसला तो पार्टी करेगी, लेकिन टिकट मांगना मेरा अधिकार हैं। 

कांग्रेस बीजेपी झोक रहीं है ताकत 

मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya pradesh assembly) की दो सीटों पर होने वाले इन उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने ताकत झोकने का काम शुरू कर दिया हैं। बीजेपी की कमान अब नए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के हाथों में हैं। साथ ही वो उपचुनाव जीतने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने अभी से दोनों सीट पर मंत्री- विधायकों की टीम तैनात कर दी हैं। आगर सीट पर मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, प्रियव्रत सिंह, विधायक मनोज चावला, महेश परमार विक्रम सिंह राणा और जौरा सीट पर मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, विधायक प्रवीण पाठक, एंदल सिंह कंसाना, मुन्नालाल गोयल, बैजनाथ कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई हैं।

Exit mobile version