सभी खबरें

इस महीने में होगी "शिवराज और कमलनाथ" की अग्निपरीक्षा, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना संकटकाल के बीच अब मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर हलचल तेज़ हो गई हैं। मार्च में कमलनाथ सरकार के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सरकार गिर गई थी। जबकि पूर्व में 2 विधायकों के निधन के बाद अब कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

हालांकि, इन 24 सीटों पर अप्रैल में चुनाव हो सकते थे। लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया। लेकिन अब फिर से एक बार इन 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव करवाने को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। 

इधर, राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ईवीएम और वीवीपैट की जांच का काम शुरू हो चुका हैं। माना जा रहा है कि सितंबर में प्रदेश के 24 सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं।

बता दे कि उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग को भी बड़ी तैयारी करनी हैं। जहां विधानसभा के कंटेनमेंट जोन में डॉक्टरों की टीम की तैनाती की जाएगी। वहीं मतदाताओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने समेत उनके बीच मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्स का वितरण भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button