.jpeg)
Breaking:- कोरोना काल में नहीं होंगे उपचुनाव:- चुनाव आयोग
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. बता दे के मध्य प्रदेश के 26 सीटों पर उपचुनाव होना था, पर अब यह स्थिति साफ हो गई है कि कोरोना संक्रमण के दौर में By-Election नहीं कराए जाएंगे. मध्य प्रदेश में 26 सीटें खाली हुई थी.
चुनाव आयोग ने एक सर्टिफिकेट कानून मंत्रालय को भेजे हैं जिसमें साफ सलाह दी गई है कि जब तक देश में कोरोना का खतरा है तब तक अलग-अलग धाराओं का हवाला देकर उन्होंने बताया कि कोई भी चुनाव नहीं हो सकता चाहे वह लोकसभा का उपचुनाव हो या फिर विधानसभा का उपचुनाव हो. चुनाव आयोग के इस फैसले का असर सीधा-सीधा मध्य प्रदेश पर पड़ रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश में उपचुनाव 26 सीटों पर होने थे. सत्ता में वापसी की लंबी जद्दोजहद लगातार कांग्रेस भी कर रही है इस बीच चुनाव आयोग ने यह बड़ा फैसला दिया है. वहीं भाजपा की सरकार अपनी सरकार बचाने के लिए दमखम दिखा रही है..
सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा, तब तक उनका निरंतर प्रयास जारी है.. वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी अपनी सरकार बचाने के लिए अथक प्रयास कर रही है.
कल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह सुझाव दिया था कि उपचुनाव बैलट पेपर के माध्यम से हो. पर अब चुनाव आयोग ने अप चुनाव कराने का फैसला रोक दिया है..