
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज़ होता जा रहा हैं। इसके साथ ही जैसे जैसे प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सियासी हलचल भी तेज़ होती जा रहीं हैं। जहां एक तरफ भाजपा (BJP) सत्ता में बने रहने का दावा कर रहीं है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) दोबारा सत्ता में आने की बात कर रहीं हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) जहां अपनी कुर्सी बचाने के लिए करोड़ो की सौगात दे रहे है, तो वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath) ने भी अपना पिटारा खोल दिया हैं। कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जनता के सामने रख दिया हैं।
वचन पत्र में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौ यूनिट ₹100 बिल देने, किसानों की कर्जमाफी, युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों के बकाया डीए और वेतन वृद्धि जारी, अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण समेत कई बड़े वादे किए गए हैं। इसके अलावा फुटकर व्यापारियों को 50 हजार का ब्याज कर्ज मुक्त देने की भी बात कही गई हैं।
इतना ही नही कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में मध्यप्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ सरकार (Government of Chhattisgarh) की तर्ज पर गोधन योजना (Godhan Yojana) को एमपी (MP) में भी लागू करने का भी जिक्र किया हैं।
उपचुनाव (By Election) से पहले इसे कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक (Master Stroke) माना जा रहा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस मास्टरस्ट्रोक ने भाजपा में खलबली मचा दी हैं।
इसके अलावा कांग्रेस भाजपा शासनकाल में हुए घोटालों (Scams) को जनता के बीच में रखने जा रही हैं। भाजपा सरकार (BJP Government) के दौरान हुई गड़बडिय़ों, अनियमितताओं और घोटालों को कांग्रेस उजागर करेगी। 15 साल के घोटालों के अलावा कांग्रेस सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग घोटालों की सूची भी तैयार कर रही हैं। ये सूची विचार विभाग की स्थानीय इकाई ने तैयार की हैं।