उपचुनाव : BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान, कर दिया ये दावा

मध्यप्रदेश/छतरपुर – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे उप चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे प्रदेश की सरगर्मी बढ़ती जा रही हैं। साथ ही साथ बयानबाज़ी का दौर भी ऊपर चढ़ता जा रहा हैं। 

अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए मप्र कांग्रेस सहित केंद्र की कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा हैं। दरअसल, वीडी शर्मा छतरपुर दौरे पर पंहुचे थे, जहां से उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर करारा तंज कसा। साथ ही 27 सीटों पर अपनी जीत का दावा किया। 

वीडी शर्मा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के झूठ और छल को प्रदेश की जनता समझ चुकि है, इसलिए उपचुनाव में 27 सीटों पर जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी।

वहीं, कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनके पास कोई नेता नहीं बचा हैं। कांग्रेस के पास कोई बड़ा नेता है ही कहां? उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने 15 अगस्त को सीएम के रूप मे झंडा फहराने की बात कही थी, लेकिन उन्होनें अपने घर पर झंडा फहरा था। 

इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि सालों निकल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खोजते खोजते पर राहुल गांधी -सोनिया गांधी के अलावा अध्यक्ष बनाने के लिए और कोई नेता ही नहीं मिला।

Exit mobile version