MP में शुरू हुई बस टैक्स की सियासत: कांग्रेस विधायक के आरोप के बाद बीजेपी का पलटवार

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बसों पर टैक्स घटाकर लोगों को महंगाई की मार से बढ़ी राहत दी है। सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। सरकार के इस फैसले पर राज्य में राजनीति शुरू होना भी लाजमी है। कांग्रेस ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जहां सवाल खड़े किए हैं। जिसे लेकर बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।
पुरे मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पिछले 20 साल में न तो जनता को याद आया और न ही रहवासियों को। 20 साल से कोई टैक्स कम नहीं किया गया है। अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो सारे टैक्स कम हो जाएंगे। बीजेपी चुनाव प्रबंधन में पूरी तरह से जुटी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग मर रहे हैं। पहले यह नियम बनाया गया था कि एक बस में दो चालक एक साथ चलेंगे लेकिन उस नियम की धज्जियां उड़ाई गईं। न तो ड्राइवर है और न ही कोई अन्य सुविधा।
BJP का पलटवार
वहीं कांग्रेस विधायक के बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि अच्छे काम में नुक्स निकलना तो कांग्रेस की पुरानी आदत है। ये अपनी आदत से मजबूर हैं। कांग्रेस को जनता का हित होते देख चिंता होने लगती है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए सिर्फ भरस्टाचार किया और अब विकास होने से नाराज हो रही हैं। यही इनका रवैया हैं।




