सभी खबरें

लो फ्लोर बसों में मंथली पास की व्यवस्था हुई शुरू, डिस्काउंट बंद करने पर नाराजगी

लो फ्लोर बसों में मंथली पास की व्यवस्था हुई शुरू, डिस्काउंट बंद करने पर नाराजगी

 कोरोना महामारी ने सभी के जीवन को बदल दिया था. बस नहीं चल रही थी. लोग आवागमन के लिए कैब का इस्तेमाल कर रहे थे. पर अब अनलॉक के 10 माह बाद बीसीएलएल ने लो फ्लोर बसों में मंथली पास की व्यवस्था शुरू कर दी.
 बता दें कि 5 दिन के अंदर करीब 500 से अधिक लोगों ने बस पास बनवाएं.
 बीसीएलएल की लो फ्लोर बसों में 25,000 से अधिक यात्री कोरोना लॉकडाउन से पहले इस पास का इस्तेमाल करते थे.

 दो माध्यम से बनाए जा रहे हैं बस पास:-
 बीसीएलएल के प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि इन दिनों लोग लगातार मंथली पास बनवा रहे हैं यह पास ऑनलाइन और ऑफलाइन बन रहा है ऑफलाइन पास बनवाने के लिए कोई भी व्यक्ति आईएसबीटी में बीसीएलएल के दफ्तर से बनवा सकता है इसके अलावा चलो ऐप के माध्यम से भी यह पास बनाया जा रहा है.

 डिस्काउंट बंद करने पर लोगों ने जताई नाराजगी:-

 बीसीएलएल ने मंथली पास सिस्टम को शुरू कर दिया मगर कोई डिस्काउंट हटा दिया व्यापार 350 की जगह ₹800 में बन रही है लो फ्लोर बसों के यात्री भी लगातार नाराजगी जता रहे हैं पर अभी तक डिस्काउंट को लेकर कोई भी बात नहीं कही गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button