सभी खबरें

ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती, वो सिर्फ हमारी चप्पल उठाती है, उनकी औकात क्या है: उमा भारती 

  • उमा भारती ने दिया विवादित बयान ब्यूरोक्रेसी हमारी चप्पल उठाती है 
  • कांग्रेस पार्टी ने कहा उमा भारती अपने शब्द वापस लें 

भोपाल/निशा चौकसे:- बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नौकरशाही पर दिए अपने बयान को लेकर विवाद में घिर गई हैं. सोमवार को उनका एक वीडियो वायरल हो गया. इसमें वे ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ बयान देती नजर आ रही हैं. ये वीडियो वायरल होने के बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं. कांग्रेस ने बीजेपी के नेताओं से मामले पर स्पष्टीकरण की मांग की है.

उमा भारती ने कही ये बातें 
वायरल वीडियो उमा भारती के भोपाल निवास का बताया जा रहा है. ओबीसी आरक्षण के मसले पर कुछ प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आए थे. इस बीच किसी ने ब्यूरोक्रेसी पर सवाल उठाया. तब बीजेपी की नेता उमा भारती ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती. चप्पल उठाने वाली होती है ब्यूरोक्रेसी. चप्पल उठाती है हमारी. हमको समझाया जाता है कि आपका बहुत बड़ा चक्कर पड़ जाएगा ऐसा हो गया तो, क्या लगता है ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती है. अकेले में बात हो जाती है, फिर ब्यूरोक्रेसी फाइल बनाकर लाती है. मैं 11 साल से मंत्री, मुख्यमंत्री रही. पहले हमसे बात हो जाती है, फिर फाइल प्रोसेस होती है. ब्यूरोक्रेसी की औकात क्या है. हम उन्हें तन्ख्वाह दे रहे, हम उन्हें पोस्टिंग दे रहे, हम प्रमोशन और डिमोशन दे रहे. हम ब्यूरोक्रेसी के बहाने से अपनी राजनीति साधते हैं. . उनका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आलोचना करते हुए कहा है कि ब्यूरोक्रेट्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. उमा भारती को अपने शब्द वापस लेने चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button