मानवता हुई एक बार फिर से शर्मसार:- पालघर के बाद बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या

बुलंदशहर / गरिमा श्रीवास्तव :- पालघर के बाद अब बुलंदशहर में भी दो साधुओं के हत्या का मामला सामने आया है.बुलंदशहर के साधुओं की हत्या तब हुई जब वह मंदिर परिसर में सो रहे थे. इस वारदात में गांव के ही एक नशेड़ी युवक का नाम सामने आया। 

 पुलिस ने नशेड़ी युवक मुरारी को हिरासत में ले लिया है और उसकी लगातार पूछताछ जारी है. एक तरफ जहां पालघर में साधुओं की हत्या के बाद आज विश्व हिंदू परिषद ने मौन विरोध करने का फैसला लिया था तो वहीं कुछ वक्त बाद ही बुलंदशहर से यह घटना सामने आई है. देश में लगातार मानवता शर्मसार हो रही है. 

 नशेड़ी युवक ने साधुओं को धारदार हथियार से उस वक्त मार डाला जिस वक्त वह चेतना में भी नहीं थे. 

यहांपगोना गांव में घटना के बाद बुलंदशहर एसएसपी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य इकट्‌ठे किए। पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिया गया मुरारी लंबे समय से भांग के नशे का आदी है।आरोपी पर दो दिन पहले बाबा का चिमटा चुराने का भी आरोप लगा था। इसी बात को लेकर साधुओं और आरोपी मुरारी के बीच कहासुनी हुई थी. जिसके बाद नशेड़ी ने आखिरकार साधुओं की हत्या कर दी.

Exit mobile version