शिकार के उद्देश्य से तेंदुए को खिलाया जहर मिला हुआ भैंस का शव हुई मौत, आरोपी को भेजा जेल

सिहोराः– वन परिक्षेत्र सिहोरा की सरदा बीट के कुर्रे पिपरिया गांव में नवंबर माह में नर तेंदुए की मौत जहर देने से हुई थी वन विभाग सिहोरा के अमले ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी भकोली लाल कोल उम्र 50 निवासी कुर्रे पिपरिया के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम संरक्षण 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 के तहत अवैध शिकार का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया जानकारी के अनुसार 1 नवंबर 2021 की शाम वन परीक्षेत्र सिहोरा की सरदा बीट के कुर्रे पिपरिया गांव में खेत के बाजू में तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना वन विभाग को मिली सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा वन विभाग ने वन अधिनियम के प्रकरण क्रमांक 3868/12 में मामला पंजीबद्ध किया तेंदुए की उम्र करीब 6 साल के लगभग बताई गई वन विभाग के अमले ने पाया कि तेंदुए के शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खेत के पास एक भैंस मृत हालत में पड़ी थी मामला संदिग्ध होने पर मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया पंचनामा कार्रवाई के बाद मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज जबलपुर भेजा गया।
जहर की आशंका पर वन विभाग ने शुरू की जांच –
वेटरनरी कॉलेज जबलपुर से मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की वास्तविक मौत का पता नहीं चला ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि तेंदुए को जहर देकर मारा गया मैं तेंदुए का बिसरा सागर लाइव भेजा गया था रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि तेंदुए की मौत बहुत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है डीएफओ रंजना सुशील तिर्की के निर्देश पर टीम गठित की गई एसडीओ मुकेश पटेल रेंजर जगन्नाथ दास पटेल डिप्टी रेंजर अबरार खान बीट गार्ड राम चरण रजक ने मामले की जांच शुरू की डॉग स्क्वाड सर्चिंग के दौरान डॉग कुर्रे पिपरिया निवासी भकोली कोल के घर पहुंचा शंका होने पर बन अमले ने जब उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसके घर की एक भैंस मर गई थी जिससे खेत के बाजू में छोड़कर चला गया था भैंस जल्द से जल्द गल जाए इसके लिए उसने खेत में उपयोग की जाने वाला कीटनाशक जहर डाल दिया था भूखे तेंदुए ने मृत भैंस को खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।


.jpeg)

