बसपा विधायक ने दी कमलनाथ सरकार को चेतावनी , व्यवस्था बिगड़ी तो नहीं दूंगा साथ

भिंड- बसपा विधायक संजीव सिंह ने खराब व्यवस्थाओं को लेकर धरना दिया। साथ ही उन्होंने धरना स्थल से चंबल संभाग के आईजी डीपी गुप्ता से बात कर शिकायत की। 
बसपा विधायक संजीव सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस सरकार को हर अच्छे काम में समर्थन दूंगा पर जिले में अगर व्यवस्था खराब होगी तो ऐसी स्थिति में सरकार का विरोध भी करूंगा। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा रही है। 

आपको बता दें कि रविवार को भी दुष्कर्म के मामले में एक गवाह की सरेआम बीच चौराहे पर हत्या कर दी गई थी। 
जिसको लेकर सोमवार के दिन बसपा विधायक मृतक के परिवारों के साथ धरने पर बैठ गए और सिंह ने धरना स्थल से ही आईजी गुप्ता को फोन लगाकर नाराजगी जताई। साथ हि कहा कि – 

कानून व्यवस्था बिगड़ रही है इसका जल्दी ही सुधार करें

Exit mobile version