रतलाम:- दुल्हन ने दिखाई हिम्मत, कोरोना पॉजिटिव दूल्हे से पीपीई किट पहनकर रचाई शादी, रिश्तेदारों ने वीडियो कॉल पर दिया आशीर्वाद

रतलाम:- दुल्हन ने दिखाई हिम्मत, कोरोना पॉजिटिव दूल्हे से पीपीई किट पहनकर रचाई शादी, रिश्तेदारों ने वीडियो कॉल पर दिया आशीर्वाद 

रतलाम/गरिमा श्रीवास्तव :- इस महामारी के दौर में लोगों की स्थिति बेहद बुरी है. कई लोगों की शादी टल गई. पर इसी बीच रतलाम से बेहद अनोखा मामला सामने आया. शादी में दुल्हन ने अपनी हिम्मत दिखाई और कोरोना पॉजिटिव दूल्हे से पीपीई किट पहनकर शादी रचाई.

 लॉक डाउन की वजह से प्रदेश भर में शादियों पर बंदिशे लगी हुई है. और यहाँ दूल्हा ही कोरोना की चपेट में आ गया.

यह सूचना प्रशासन को भी मिली कि कोरोना पॉजिटिव दूल्हा शादी करने जा रहा है. जिसके बाद प्रशासनिक टीम शादी रुकवाने पहुंची पर दोनों परिवारों की गुहार के सामने आखिरकार पिघल ही गई.

 और उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन पर पीपीई किट पहनकर शादी कराई गई.

 रतलाम के परशुराम विहार निवासी इंजीनियर आकाश शर्मा की शादी महेश नगर निवासी संजना से 26 अप्रैल को होना तय था. पर आकाश की covid रिपोर्ट 19 अप्रैल को पॉजिटिव आ गई.

 यहां देखें वीडियो :-

https://twitter.com/GarimaLokniti/status/1386887201691103232?s=19

 पर फिर भी दोनों परिवार ने सोच लिया कि वह शादी नहीं डालेंगे और तैयारियां शुरू हो गई. एक मंगल भवन में शादी होना तय था पर उसी बीच किसी ने प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी कि कोरोना संक्रमित मरीज शादी करने जा रहे हैं. जिसके बाद तहसीलदार नवीन गर्ग शादी रुकवाने दूल्हे के घर पहुंचे.

 जब शादी रोकने की बात कही गई तो परिवार वालों ने उम्रदराज लोगों के घर में होने की बात कहकर तहसीलदार से आग्रह करना शुरू कर दिया. बुजुर्ग भी गुजारिश करने लगे जिसके बाद तहसीलदार मान गए और पीपीई किट पहनकर शादी कराई गई.

 रिश्तेदारों ने वीडियो कॉल पर नए दंपति को आशीर्वाद दिया.

Exit mobile version