Breaking Sidhi Bus Accident : पुलिस ने किया बस ड्राइवर को गिरफ्तार

मध्यप्रदेश/सीधी – मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस बाणसागर नहर में समा गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 50 लोगों की अभी तक मौत हो गई हैं। जबकि, लापता लोगों की तलाश भी जारी हैं। 

इसी बीच खबर है कि पुलिस ने बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया हैं। सीधी पुलिस ने आज उस आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की हैं। रामपुर नैकिन थाना पुलिस और पीवराव चौकी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया हैं।

बता दे कि मंगलवार की सुबह 50 से ज्यादा यात्रियों को सीधी से सतना लेकर जा रही बस बाणसागर नहर के पास हादसे का शिकार हो गई थी। दुर्घटना के बाद बस में सवार 7 यात्री तैर कर बाहर आ गए थे, लेकिन आज सुबह तक करीब 50 शव बरामद किए जा चुके हैं। 

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज भी स्वयं सीधी गए हैं। प्रदेश सरकार ने बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का भी ऐलान किया हैं। 

Exit mobile version