MP:- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव का हुआ निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सईद अहमद सुरूर का हुआ निधन

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सईद अहमद सुरूर का आज निधन हो गया. महासचिव का निधन भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हुआ. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई. 

 2 दिन के भीतर ही कांग्रेस ने अपने दो नेता खो दिये. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सईद अहमद जरूर को श्रद्धांजलि दी उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सईद अहमद सुरूर के दुःखद खबर की जानकारी मिली।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1306521401667411968?s=19

 इससे पूर्व ब्यावरा के कांग्रेस विधायक का भी निधन हो गया जिससे मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए एक और सीट खाली हो गई है. 

Exit mobile version