UP – हरकत में आई योगी सरकार ,मामला तूल पकड़ते देख आदेश हुआ रद्द,महिला शिक्षकों की दुल्हनों को सजानें की लगी थी ड्यूटी

हरकत में आई योगी सरकार ,मामला तूल पकड़ते देख आदेश हुआ रद्द,महिला शिक्षकों की दुल्हनों को सजानें की लगी थी ड्यूटी

सिद्धार्थनगर जिले के BEO ने उस आदेश को रद्द कर दियाएजिसमें 28 जनवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान दुल्हनों को शादी के लिए तैयार होने में मदद करने के लिए 20 महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। BEO ने आदेश पारित करने वाले शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव दिया है।
ताजा मामला उत्तरप्रदेश के सिद्वार्थनगर का है जहां सरकारी फरमान के मुताबिक महिला शिक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है जहां वह पढ़ानें की जगह नई दुल्हनों को तैयार करनें में मदद करेंगी।
शिक्षा की गुणवत्त्ता होती है प्रभावित
इन सभी दायित्वों के बोझ तले दबनें के कारण शिक्षक अपने मूल कार्य को सही ढंग से अंजाम नहीं दे पाते हैं। पोलियों अभियान से लेकर अन्य सरकारी कार्यों में शामिल कर लिया जाता है। जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल नहीं हो रही है।
सरकारों को करनी होगी पहल
सरकारें ऐसा ही रवैया अख्तियार करेंगी  तो बच्चों के भविष्य के साथ  स्वाभाविक रूप से सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इसमें शिक्षकों की भूमिका तय नहीं की जा सकती जब तक सरकारें उन्हें उनका वास्तविक कार्य करनें नहीं देतीं।

Exit mobile version