Breaking:-12 मई से चलेंगी देश में पैसेंजर ट्रेन

12 मई से चलेंगी देश में पैसेंजर ट्रेन

 नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव:- 12 मई से देश में पैसेंजर ट्रेन(Passenger Train) शुरू हो जाएंगी. शुरुआत में नई दिल्ली से 15 स्टेशन के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। 
 दिल्ली से मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी. साथ ही साथ जम्मू कश्मीर, भुवनेश्वर अहमदाबाद, चेन्नई,  बेंगलुरु डिब्रूगढ़, तिरुवनंतपुरम, अगरतला,  मुंबई सेंट्रल इत्यादि 15 स्टेशन के लिए स्पेशल  रांची पटना ट्रेनें चलेंगी. 
 11 मई को शाम 4:00 बजे से रेलवे रिजर्वेशन(Railway Reservation) शुरू करेगा. साथ ही साथ यह कहा गया है कि सिर्फ ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट करने वाले पैसेंजर को यात्रा करने की अनुमति होगी. यात्रियों को एहतियात के तौर पर मास्क पहनना होगा और उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी. केवल उन्हीं केवल उन्हीं यात्रियों को यात्रा की अनुमति जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहींं होंगे… साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि प्लेटफार्म टिकट नहीं बिकेंगे.
 यह साफ कर दिया गया है कि किसी भी रेलवे काउंटर से टिकट नहीं मिलेंगे सभी टिकट वेबसाइट से ऑनलाइन किए जाएंगे……

 इस आदेश के अंदर या साफ किया गया है कि पूरे देश में किसी भी स्टेशन पर रेलवे काउंटर नहीं खोले जाएंगे. लिए कोई भी व्यक्ति स्टेशन की तरफ ना भागें.. ट्रेनों के अलावा 300 श्रमिक ट्रेने अलग से चलेंगे. श्रमिक ट्रेनों में आम पैसेंजर्स नहीं जा सकेंगे. आम पैसेंजर के लिए लॉक डाउन के बाद 12 मई से पहली बार ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी। 

 यह निर्धारित कर दिया गया है कि ट्रेन में सिर्फ एसी कोच लगेंगे और उसी हिसाब से टिकट का किराया होगा

Exit mobile version