
बेंगलुरु/मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अब ओर मुश्किल में घिरती हुई नज़र आ रही हैं। खबरों की मानें तो बेंगलुरु से भोपाल आने के लिए सभी सिंधिया समर्थक विधायकों ने मना कर दिया हैं। साथ ही सभी विधायकों ने एक बार फिर इस्तीफे की पुष्टि भी की हैं।
इसके साथ ही बेंगलुरु से बाग़ी 22 MLA ने विडीओ जारी कर कहा है की वो भोपाल तभी आएंगे जब उन्हें CRPF से सुरक्षा मिलेगी।
ऐसे में कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। बता दे कि कल कमलनाथ सरकार को सदन में फ्लोर टेस्ट से गुज़ारना हैं। साथ ही बहुमत पेश करना हैं।