ब्रेकिंग न्यूज़ नरसिंहपुर: दीपावली आने से पहले सजने लगे जुए के फड़ ,दिवाली आते ही सक्रिय हुए सटोरिये गैंग 

 ब्रेकिंग न्यूज़ नरसिंहपुर: दीपावली आने से पहले सजने लगे जुए के फड़ ,दिवाली आते ही सक्रिय हुए सटोरिये गैंग 

 

नरसिंहपुर से संवाददाता दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट 

द लोकनीति डेस्क भोपाल 
नरसिंहपुर दीपावली आने से पहले सजने लगे जुए के फड़ के  नरसिंहपुर विगत दिनों से जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नरसिंहपुर जिले में अपराध रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं एवं धड़ पकड़ अभियान चलाया जा रहा है पुराने गुंडे बदमाशों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पकड़ा जा रहा है लेकिन नरसिंहपुर जिले के कुछ ग्रामों में एवं शहरों में लगातर जुए के फड़ चल रहे हैं दीपावली के पर्व पर शहर में अनेकों जगहों जुए के फड़  संचालित किए जा रहे हैं जैसा कि गाडरबारा तहसील के के अंतर्गत ग्राम चीचली के आड़ेगांव सिंहपुर बोहानी नयागांव झरना तेंदूखेड़ा  एवं तहसील के अनेकों ग्रामों में जुए के फड़  संचालित किए जा रहे हैं

गरीबों के परिवार हो रहे हैं बर्बाद

जिससे गरीबों के परिवार बर्बाद हो रहे हैं पुलिस अधीक्षक की इस मुहिम पर जिले के थानों द्वारा कोई कार्यवाही ना करना एक प्रश्न चिन्ह बना हुआ है जन चर्चा का विषय बना हुआ है कि गाडरवारा तहसील के अंतर्गत उनको ग्रामों में लगातार जुआ के फड़ संचालित हो रहे हैं आखिर यह किस की मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं यह पुलिस अधीक्षक के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी कि जिले में इस प्रकार के अपराध को नियंत्रित करने में वह अपनी क्या भूमिका निभाते हैं

Exit mobile version