सभी खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ : फिर कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका…! मंत्री तुलसी सिलावट ने बिछाया जाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश में सियासी घमासान जारी हैं। उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी का हाथ छोड़ बीजेपी का दामान थाम चुके हैं।

इसी बीच एक ओर बड़ी खबर सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार शिवराज कैबिनेट के मंत्री व ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक तुसली सिलावट के 150 समर्थक बीजेपी में शामिल होंगे। 

ये सभी सांवेर विधानसभा से तुलसी सिलावट के समर्थक माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि आज कल में करीब 150 समर्थक बीजेपी का दामान थामेंगे। इन सभी को मंत्री तुलसी सिलावट बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे।

बता दे कि मंत्री तुलसी सिलावट ने पहले ही इस बात का दावा किया था कि अभी तो शुरुआत है आगे कई दिग्गज बीजेपी में शामिल होंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button