.jpeg)
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मतपत्र से कराएं विधानसभा उपचुनाव:- कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव आयोग को सुझाव दिया है कि होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कोविड -19 महामारी के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये मतपत्र से उपचुनाव करायें, कमलनाथ ने पत्र के माध्यम से यह सुझाव चुनाव आयोग को सौंपा है.
बता दें कि मध्यप्रदेश में आए दिन कोरोनावायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है, राजधानी भोपाल में आज रिकॉर्ड 217 मरीज सामने आए.. प्रति दिन यह बढ़ता आंकड़ा लोगों के जहन में डर पैदा कर रहा है…. जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैलेट पेपर से उपचुनाव कराने का सुझाव दिया है.
अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग इस विषय में क्या अंतिम निर्णय लेगा….
हालांकि जो भी निर्णय लिया जाएगा जनता के हित में, जनता की सुरक्षा को देखते हुए लिया जाएगा.