Breaking News : कुछ देर में सिंधिया समर्थक विधायक, मंत्री बेंगलुरु से पहुचंगे भोपाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से सिंधिया समर्थक विधायक, मंत्री कुछ देर में स्पेशल प्लेन से भोपाल पहुंचे वाले हैं। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर दो बसे भी पहुंच गई हैं। कहा जा रहा है कि इन बसों में विधायक, मंत्रियों को ले जाया जाएगा। 

इन सब के बीच राजा भोज एयरपोर्ट पर हलचल बढ़ गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए गए हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता राहुल कोठारी भी एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version