
बेंगलुरु – बेंगलुरु में सिंधिया समर्थक विधायकों ने कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सिंधिया समर्थक विधायकों ने कमलनाथ सरकार को लेकर बड़ा हमला बोला हैं। लगभग सभी विधायकों का कहना है कि हम यहां अपनी मर्ज़ी से आए हैं। हमे यहां बंधक बनाकर नहीं रखा गया हैं।
इसी बीच हरदीप सिंह डंग ने भी मीडिया से बात करते हुए सीएम कमलनाथ का घेराव किया हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमारी बात नहीं सुनी। हम बंधक नहीं बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर सुरक्षा मिली तो ही मध्य प्रदेश जाएंगे।