
मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार बप्पी लहरी ने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वहीं, उनके निधन की खबर लगते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। बॉलीवुड के तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
बता दे कि म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे।