Breaking:-Delhi-NCR में दोबारा से महसूस किए गए भूकंप के झटके

Delhi NCR / Garima Srivastav:- दिल्ली एनसीआर(Delhi NCR) में आज फिर दोबारा से भूकंप(Earthquake News) के झटके महसूस किए गए हैं. कल शाम 5:46 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे एनसीआर के साथ-साथ गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में भी झटके महसूस किए गए थे. 

 कल के भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी. वही आज दोबारा से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 

 आज के भूकंप के झटके 1:26pm पर महसूस किए गए. आज भूकंप की तीव्रता 3.7 रिक्टर स्केल पर रही है

 आज भूकंप का केंद्र सिर्फ दिल्ली ही रहा है हालांकि भूकंप से किसी के भी जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ पर लगातार 24 घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप आने से लोग चिंतित हैं. एक तरफ जहां कोरोनावायरस जैसी महामारी से पूरा विश्व त्रस्त है वहीं दूसरी तरफ भारत में भूकंप का झटका महसूस किए जाने के बाद लोगों ने चिंता जताई है

 

Exit mobile version