
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में सत्ता को लेकर चल रही जंग शुक्रवार को खत्म हुई। जब सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंपा। अब प्रदेश को एक बार फिर नया मुख्यमंत्री मिलेगा।
लेकिन इन सबके बीच एक खबर राजधानी दिल्ली और बेंगलुरु से सामने आ रही हैं। बता दे कि आज बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आएंगे। जहां वो अपने समर्थक विधायक और मंत्री का स्वागत करेंगे।
दरअसल, बेंगलुरु में ठहरे सभी सिंधिया समर्थक विधायक भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी विधायक दोपहर करीब 1 बजे तक भोपाल आ सकते हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल पहुंच रहे हैं।