
मध्यप्रदेश में मचे सियासी हलचल के बीच आज सीएम कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस्तीफ़ा देने का ऐलान किया। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा की – मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।